फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर जोर, लेकिन कचरा निस्तारण अब भी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों स्वच्छता की सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। रैली और जागरूकता कार्यक्रम से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर सफाई बनाए रखने मेें सहयोग की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की सफाई से निकलने वाले कचरे के निस्तारण को लेकर कोई नीति नहीं है। दिन में निकलने वाला कचरा नगर निगम द्वारा निस्तारण के लिए लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी काफी मात्रा में कचरा डंपिंग यार्ड में पड़ा रहता है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन पांच से सात मीट्रिक टन तक कचरा निकल रहा है। इसमें ज्यादातर प्लास्टिक, पॉलीथिन होती है। नवरात्र पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से कचरे की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। रेलवे स्टेशन परिसर में ही कचरे के सही निस्तारण के लिए निजी कंपनी द्वारा लगाए जाने वाले प्लांट की योजना भी परवान नहीं चढ़ पा रही है। हालांकि रेलवे ने गीले, सूखे और ठोस कचरे को अलग-अलग रखने के लिए अलग-अलग डस्टबिन भी तैयार किए गए हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में एडीआरम कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे वाशिंग लाइन से निकलने वाले कचरे को खुले में डंप किया जाता है। कई दिन तक कचरा यार्ड में ही पड़ रहता है।
कचरा निस्तारण की छात्रों को दी जानकारी
जम्मू। माडल हाई स्कूल नानक नगर वार्ड-42 में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मास्टर जोरावर सिंह ने कचरे के सही ढंग से निस्तारण करने पर जानकारी दी। उन्होंने जैविक खाद बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने खाद बनाने की तकनीक भी बताई। यह कार्यक्रम मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, उप मेयर पूर्णिमा शर्मा, स्वच्छ भारत स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सूरज प्रकाश पाधा के निर्देश पर हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य शीतल शर्मा उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें