अखनूर। श्रीराम आश्रम पूली वाले मंदिर के महंत मोनी बाबा की अगुवाई में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम और एसडीपीओ से मिलकर आश्रम के आसपास नाले में गंदगी और कूड़ा फेंकने को लेकर आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया कि मुख्य रोड होने पर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं। इस रोड से सैकड़ों पर्यटकों की आवाजाही होती है। गंदगी के ढेर लगे होने के कराण बदबू आती है। सदस्यों ने बताया कि इस बारे में कई बार म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ को अवगत कराने के बावजूद भी गंदगी और नाले की सफाई नहीं होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस का हस्तक्षेप करके गंदगी उठाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाऐ।
एसडीएम अखिल सडोत्रा और एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को सफाई व्यवस्था सुचारुरूप से म्यूनिसिपल कमेटी से हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधित्व मंडल में शिव महाजन, शिव सराफ, अशोक शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद