फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पीडीपी के वरिष्ठ नेता सहित दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

Sat, 27 Oct 2018 08:49 PM IST
भाषा/ जम्मू
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन

पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता यहां शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन नए सदस्यों का राज्य भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी में स्वागत किया। इनमें से कई लोग हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों में पीडीपी के जिला उपाध्यक्ष चमन लाल अंगराल, अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास पर राज्य के सलाहकार बोर्ड के सदस्य उमेश कुमार और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी कुलदीव रैना शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि अंगराल और कुमार के साथ 22 कार्यकर्ता भी थे। सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए रैना ने आशा जताई कि इन सभी के आने से जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें