फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद भुलाकर गुपकार गठबंधन की मजबूती में जुटे नेता, सागर और महबूबा ने किया इस केस में समझौता

Tue, 08 Dec 2020 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डेक्लेरेशन (पीएजीडी) की मजबूती के लिए इसमें शामिल नेता अब आपसी मतभेद भुलाकर इसकी मजबूती में जुट गए हैं। सोमवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 16 साल पुराने मानहानि के एक मामले में नेशनल कांफ्रेस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर के साथ समझौता कर लिया और मामला वापस लेने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया है। 

विज्ञापन


मामला वर्ष 2004 का है, उस समय के लोकसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर तत्कालीन नेकां उम्मीदवार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पोलिंग एजेंट थे। उस समय महबूबा मुफ्ती ने सागर पर पोलिंग बूूथ पर हेराफेरी और बूथ कैपचरिंग के आरोप लगाए थे। सागर ने इन आरोपों के खिलाफ महबूबा पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

सोमवार को दोनों नेताओं के वकीलों ने मुख्य न्यायिक अधिकारी श्रीनगर के समक्ष लिखित आवेदन दाखिल कर केस को रद्द करने का आग्रह किया। वकीलों ने कहा कि दोनों नेता अब एक साथ हैं और जनता के हित में यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें