फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NC को बड़ा झटका, महबूब बेग ने पार्टी छोड़ी

Mon, 17 Nov 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले रियासत की सबसे बड़ी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता महबूब बेग ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। अहम है कि पूर्व सांसद रहे बेग ने नेशनल कांफ्रेंस की धुर विरोधी पार्टी पीडीपी को बिना किसी शर्त के समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसएम अफजल बेग के पुत्र महबूब बेग ने अनंतनाग में अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नेकां का दामन छोड़ने घोषणा की। बता दें कि नेकां ने बेग को अनंतनाग सीट से उम्मीदवार बनाया था, उनका कहना है कि मैं नेकां की तरफ से चुनाव में नहीं जाना चाहता।

बता दें कि अनंतनाग में चौथे 14 दिसंबर को चरण में मतदान होना था। पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए बेग ने कहा कि, मैं मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्टी पीडीपी (जो कि अनंतनाग से चुनाव लड़ रहे हैं) को बिना किसी शर्त के समर्थन दे रहा हूं। बेग ने कहा, केवल सईद ही ऐसे व्यक्ति हैं जो घाटी में भाजपा के रथ को रोक सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान बेग ने साफ किया कि उन्होंने पीडीपी को समर्थन देने का ऐलान किया है लेकिन वह पीडीपी ज्वाइन नहीं करेंगे। बेग ने इस दौरान अपना दर्द भी साझा किया। बेग ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कभी उनकी बातों को तवज्जो नहीं देते थे और उनकी बातों को दरकिनार कर दिया जाता था।

उन्होंने कहा, जब भी मैंने अनंतनाग के विकास की बता छेड़ी मेरी बात को दबा दिया गया। फारूक अब्दुल्ला सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बेग ने कहा कि, उमर और फारूक को हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र की चिंता रहती है, बाकी सीटों के विकास पर उनका ध्यान कभी नहीं रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, अनंतनाग का ध्यान रखने वाला कोई मंत्री वर्तमान सरकार में नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें