फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जम्मू-कश्मीर: पीएम से लोक लुभावनी घोषणाएं चाहती है प्रदेश भाजपा, बनाया लोकसभा 2019 के लिए यह लक्ष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 25 Jan 2019 12:36 PM IST

सार

  • प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना दौरे से पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से करेंगे मंत्रणा
  • रियासत की छह में से तीन सीट पर जीत हासिल करना भाजपा का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : फाइल


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा चाहती हैं कि लोकसभा चुनाव में पार्टी रियासत की छह में से कम से कम तीन सीटें जीते। इसके लिए पहाड़ी भाषी लोगों को आरक्षण मुहैया करवाने की घोषणा होनी चाहिए। इस संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को भी प्रदेश भाजपा पूरी स्थिति से अवगत करवा चुकी हैं और वह राज्यपाल से इस संदर्भ में जल्द उचित फैसला लेने का आग्रह भी कर चुके हैं। 


इसी तरह लद्दाख लोकसभा सीट में विजयी हासिल करने के लिए प्रदेश भाजपा अलग संभाग का दर्जा देने की मांग कर रही है। इसके लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लद्दाख संसदीय सीट पर भाजपा ने गत 2014 के चुनाव में मात्र 36 वोटों से जीत दर्ज की थी। हालांकि लद्दाख से भाजपा सांसद थुपस्टान छिवांग विभिन्न मुद्दों पर नाराजगी जताते हुए पार्टी से त्याग पत्र दे चुके हैं और इस बार सीट जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। 


जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर भाजपा की तरफ से 2014 में जुगल किशोर शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, उधमपुर-डोडा-कठुआ संसदीय सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह जीते थे और वह केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। ऐसे में इन तीनों सीटों के लिए भाजपा पहाड़ी भाषी लोगों को आरक्षण व लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा देकर लोगों का विश्वास फिर से हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next