फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मूल निवास प्रमाणपत्र और राशन कार्ड के बिना नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

विज्ञापन
अम्फला  ​स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वृद्धजनों से उनकी समस्याएं सुनतीं जिला वि​धिक सेवाा प्रा​ध
विज्ञापन
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जम्मू पैनल टीम ने अंबफ्ला वृद्ध आश्रम का किया दौरा
विज्ञापन

- बुजुर्गों से बात कर समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जम्मू की पैनल अधिवक्ता स्निग्धा शेखर के साथ टीम की सदस्यों ने रविवार को अंबफ्ला स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया। टीम ने बुजुर्गों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। बुजुर्गों ने टीम के सामने मूल निवास प्रमाणपत्र व राशन कार्ड न होने से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की समस्या रखी। टीम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


पैनल टीम में अधिवक्ता स्निग्धा शेखर के साथ पैरा लीगल वॉलंटियर सुष्ता परिहार, मोनिका व विशाखा भट्ट ने बुजुर्गों की समस्याओं को ध्यान से सुना। अधिवक्ता ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से वृद्धजनों को सभी कानूनी सहायता निशुल्क देने का प्रावधान किया गया है। वृद्धजनों ने टीम को बताया कि कई वर्षों से उनके यहां रहने के कारण मूल निवास प्रमाणपत्र व राशन कार्ड नहीं बनाए जा सके हैं। इससे उनको हर माह पेंशन नहीं मिल पा रही है। आश्रम के सचिव डॉ. दिनेश गुप्ता, प्रबंधन समिति के सदस्य सतपाल शर्मा ने बताया कि यहां रहने वाले वृद्धजन अपने मूल निवास मेंं लौटने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में मांग रखी कि इन सभी को मूल निवास प्रमाणपत्र आश्रम के पते से ही बनाकर प्राथमिक हाउस होल्ड राशन कार्ड जारी करने की व्यवस्था कराई जाए। इसके बाद सभी वृद्धजन आयुष्मान कार्ड का भी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें