विंग कमांडर अभिनंदन का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें वह श्रीनगर स्थित भारतीय वायु सेना के विंग एयर बेस पर अपने कुछ साथियों के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अभिनंदन के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके साथियों में बेसब्री है।
अभिनंदन उन्हें निराश न करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। वीडियो में अभिनंदन ने अपने साथियों से कहा कि यह फोटो उनके लिए नहीं है बल्कि उनके परिवार के लिए है क्योंकि उनसे वह खुद से नहीं मिल पाए।
इसलिए जब आप यह फोटो उनको दिखाएंगे तो मेरी तरफ से ऑल दि बेस्ट बोलिएगा। मेरे ठीक होने में तमाम लोगों की दुआएं साथ थीं जिसके लिए वह सबका आभार व्यक्त करते हैं। इसके बाद वीडियो में भारत माता की जय के नारे भी लगे।