रियासी के अरनास में हुई प्रतियोगिता में योग करते प्रतिभागी।
जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी खेलने के लिए जाएंगे तमिलनाडु
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जोनल शिक्षा कार्यालय अरनास में शनिवार को विद्यार्थियों में योग प्रतियोगिता करवाई गई। जोन के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। दो आयु वर्ग में कुल 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ। अब वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर चयनित विधार्थी खेलने के लिए तमिलनाडु जाएंगे।
14 से 17 वर्षीय लड़कों के आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएचएसएस) अरनास के सुमित सलारिया, नीतीश ठाकुर, जीएचएसएस तरमत्था के मोहित कुमार और अभी कुमार का चयन हुआ। इसी आयु वर्ग की लड़कियों में जीएचएसएस अरनास की नाजमीन वानी, परवीन अख्तर, जीएचएसएस तरमत्था की स्मृति सतवाल और प्रियंका देवी का चयन हुआ।
10 से 14 वर्ष लड़कों की आयु वर्ग में मिडिल स्कूल कौड़ी के अंतिश शर्मा, पंकज शर्मा, मिडिल स्कूल दरमाड़ी के जाहिद अहमद मीर और विश्व सिंह का चयन हुआ। लड़कियों में मिडिल स्कूल दरमाड़ी की नरगिस बानो, मिडिल स्कूल बढ़ानू राकिया अख्तर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अरनास की अरुमिका भारती और मिडिल स्कूल सुरंडी की रक्षू देवी का चयन जिला स्तर पर हुआ। प्रतियोगिता के दौरान जोन इंचार्ज योग बबलू कुमार व अन्य मौजूद रहे।