फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया सेक्टर में ड्रोन देखे जाने के बाद जवान अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन भेजे जाने की घटना के बाद पूरे बॉर्डर पर अलर्ट किया गया है। रात और सुबह गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। बीएसएफ ने अपने एंटी ड्रोन दस्ते को भी सतर्क रहने और सभी जगहों पर सक्रिय होने को कहा है।
विज्ञापन

वहीं अरनिया में देखे गए ड्रोन से किसी प्रकार के हथियार आने या फिर कोई सामान फेंकने की आंशका के चलते शनिवार को बीएसएफ और पुलिस ने अरनिया सेक्टर में कई जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया है। बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। बावजूद इसके सभी जगहों पर अलर्ट किया गया है। पाकिस्तान हमेशा ही इस तरह की हरकतें करता आया है और पहले भी कई बार ड्रोन से हथियार और ड्रग्स फेंके गए हैं। जिस पर बीएसएफ ने पूरी नजर रखी हुई है। हालांकि, पहले से ही हमारा एंटी ड्रोन दस्ता सक्रिय रहता है। लेकिन इस तरह की घटना के बाद और ज्यादा सतर्कता बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें