मीरां साहिब। संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के एक कार्य में मीरां साहिब पुलिस ने रिकॉर्ड समय में अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद किया। लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसडीपीओ के निर्देश पर मीरां साहिब थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा की देखरेख में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और नाबालिग लड़की को आरोपी के साथ बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान कृष्णा बंजार निवासी सतना, रायपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। कृष्ण बंजार यहां काफी समय से रहता था। अब लड़की को अपने साथ छत्तीसगढ़ ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद