घगवाल एवं राजपुरा के लोगों ने राज्य सरकार से मांग की है कि बिजली, पीएचई के विभाग सांबा के साथ जोड़ दिए जाएं।
मदून के सरपंच दर्शन चौधरी, सारथी के सरपंच शशी पाल, चक्क सद्द के सरपंच विनय शर्मा, मावा के सरपंच चंद्रशेखर आदि ने बताया कि जब सांबा जिला बना था, तो तब घगवाल ब्लाक को कठुआ से हटाकर सांबा जिला के साथ मिलाया था।
घगवाल व राजपुरा को तहसीलों का दर्जा दिया गया है, लेकिन बिजली व पानी के विभाग आज भी कठुआ के साथ है। ऐसे में बिजली के ट्रांसफार्मर अथवा पीएचई से संबंधित कार्य के लिए परेशानी रहती है।
उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार से मांग उठाई है कि उनके दोनों विभाग सांबा जिले के साथ जोड़े जाएं, ताकि आम लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके।