फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी गतिविधियों के बाद सांबा में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकियों के हमले और किश्तवाड़ में दो एसपीओ की गोली मारकर हत्या की घटनाओं के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बॉर्डर पुलिस के कर्मियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर में हाल के दिनों में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सांबा सेक्टर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जवान चौबीसों घंटे सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। दिन-रात सीमा पर कड़ा पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर अंदरूनी इलाकों तक निगरानी तंत्र को सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। फिलहाल पूरे सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें