फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में हाई अलर्ट: घगवाल बॉर्डर बेल्ट में पुलिस की पेट्रोलिंग, आतंकी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम की तैयारी

Sun, 19 Jul 2026 04:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा के घगवाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग, तलाशी अभियान और वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को सांबा जिले के घगवाल सीमा क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग, वाहनों की जांच और रणनीतिक सुरक्षा अभ्यास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन किलोमीटर के दायरे में नोनाथ से तपयाल तक सुरक्षा गश्त की गई। अभियान की शुरुआत रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के जवानों की ब्रीफिंग के साथ हुई, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें।

एसओजी और सीआरपीएफ ने मिलकर चलाया तलाशी अभियान
सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) सांबा और सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने संयुक्त रूप से कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन और रूम इंटरवेंशन एक्सरसाइज भी की।

इसके बाद एक महत्वपूर्ण स्थान पर अचानक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों के तहत की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा माहौल को मजबूत बनाए रखने, राष्ट्र विरोधी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे पेट्रोलिंग अभियान, तलाशी अभियान और औचक जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें