फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर माता वैष्णों देवी के मंदिर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

Mon, 23 Jan 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
vaishno devi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर धर्मनगरी सहित वैष्णों देवी भवन में सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ सहित सेना द्वारा सभी इंतजाम किए गए है। विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है तथा प्रमुख स्थलों पर डाग स्कवायड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस से पहले ही जम्मू, रियासी, व कश्मीर से कटड़ा मार्ग की सभी चैक पोस्टों को एलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कर्मी यहां आने वाले हर वाहन की गंभीरता से जांच के बाद ही इन्हें आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं। इन सभी मार्गों पर गश्त के लिए मोवाइल टीमों का गठन किया गया है।

प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में जवानों की तैनाती की गई है। भवन मार्ग पर भी जवानों की संख्या में इजाफा किया गया है। वहीं बाण गंगा चेक पोस्ट पर एक्स-रे बैग इंस्पेक्शन मशीन के जरिए सामान आदि की जांच की जा रही है साथ ही सुरक्षाकर्मी हर आने जाने वाले पर पूरी नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ व सेना की तैनाती

सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती - फोटो : AMAR UJALA
इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ व सेना की तैनाती की गई है। सीओ सीआरपीएफ कटड़ा सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे जवान दिन रात अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं । हर बार की तरह इस बार भी हाई अलर्ट कर जवानों की विशेष हिदायत दी गई है कि सुरक्षा जांच के नाम से यात्री को परेशानी ना हो

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को निर्देश दिए गए हैं कि हर किसी के साथ शालीनता से पेश आया जाए। उन्होंने बताया कि पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है इसके चलते कटड़ा से लेकर भवन तक सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती भी की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें