फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई रेलवे ट्रैक की सुरक्षा

Fri, 09 Dec 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बढाई गई रेल ट्रैकों की सुरक्षा - फोटो : demo
विज्ञापन
रेल फेक्चर के कारण होने वाले हादसे और आतंकी हमले के बाद लखनपुर से लेकर कटड़ा तक सभी रेलवे स्टेशन और पूरे ट्रैक पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह से लेकर रात तक पूरा ट्रैक कडे़ पहरे में है। वहीं नाइट पेट्रोलिंग के कर्मचारी रात करीब 11 बजे से सुबह सात बजे तक पूरे ट्रैक का निरीक्षण कर रहे हैं। 
विज्ञापन



पिछले दिनों आतंकी हमले के बाद ट्रैक को उड़ाने वाली सामग्री मिलने के बाद जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। सबसे अधिक जम्मू, बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर और उधमपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

इन सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जम्मू से लेकर कटड़ा तक सभी रेलवे टनलों की भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है। 

ट्रैक के रखरखाव व सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की तैनाती

ट्रैक के रखरखाव का काम तेज - फोटो : Demp Pic.
टनलों के नजदीक पहुंचने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा रेलवे की तरफ से ट्रैक के रखरखाव और निरीक्षण को लेकर लखनपुर से कटड़ा तक नाइट पेट्रोलिंग पर कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पांच किलोमीटर के हिसाब से दो कर्मचारियों को निगरानी का काम दिया गया है।

इसमें रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक कर्मचारी ट्रैक की निगरानी का काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को सभी उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। इनको कोहरे से निपटने के लिए पटाखे भी उपलब्ध करवाए गए हैं। पूरे ट्रैक पर करीब 80 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

टूटा पाया गया था रेलवे ट्रैक

टल गया था रेल हादसा - फोटो : Demo Pic.
नाइट पेट्रोलिंग पर नियुक्त कर्मचारियों ने करीब सप्ताह पहले सांबा में बड़े रेल हादसे को टाला था। जब सुबह चार बजे हेमकुंड एक्सप्रेस के गुजरने से पहले कर्मचारियों ने ट्रैक को टूटा पाया था।

कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद ट्रेन को कठुआ में ही रोक दिया गया और ट्रैक की मरम्मत के बाद रेल सेवा को शुरू किया गया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें