बाड़ी ब्राह्मणा। कालूचक सैन्य क्षेत्र में रविवार देर रात को दो ड्रोन देखे जाने से सोमवार को सारा दिन दहशत का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार कालूचक क्षेत्र में सैन्य क्षेत्र के पास देर रात को 2 ड्रोन देखे गए। इसके देखने के बाद संतरी ने उन पर फायरिंग की, लेकिन उसके बाद वह गायब हो गए।
इलाके में ड्रोन देखे जाने पर मिलिट्री एरिया सतर्क हो गया और सारा कालूचक क्षेत्र हाई अलर्ट पर कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन का पता चलाने में जुट गई हैं। उसके बाद सुबह से ही कालूचक और बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में गाड़ियों के जाम की स्थिति बनी रही। क्योंकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा हर आने जाने वाली गाड़ी पर नजर रखी जा रही थी। तलाशी ली जा रही थी, जिसके कारण पुरमंडल मोड़ पुल पर गाड़ियों के जाम का तांता लगा हुआ था। इसमें राहगीरों को भी बड़ी परेशानी हो रही थी। घटनास्थल पर पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे थे और हर उस गाड़ी को तलाशी कर रहे थे, जिससे वह संदिग्ध तरह से दिखाई दे रही थी। इसके अलावा इलाके में सनसनी का माहौल फैला रहा कि अगर ड्रोन देखे गए हैं तो उसके बाद इतनी जल्दी कहां गायब हो गए। इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।
-----
रविवार देर रात की वारदात को देखते हुए बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। हर आने जाने वाली गाड़ी पर पैनी नजर रखी जा रही है। उसके अलावा क्षेत्र में अगर कोई संदिग्ध देखा जा रहा है, तो उससे भी पूछताछ की जा रही है।
-निहार रंजन, एसडीपीओ, बड़ी ब्राह्मणा