जनरल ऑफिसर इन कमांड बी एस राजू
- फोटो : ANI
कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए सेना के जवान लेफ्टिनेंट उमर फयाज के परिवार से मिलने सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को उनके घर पहुंचे। सेना के इन शीर्ष अधिकारियों ने यहां शहीद उमर फयाज के परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें इस दुख की घड़ी में अपने साथ से सांत्वना देने की कोशिश की।
शनिवार को दोपहर सेना की विक्टर फोर्स के जनरल ऑफिसर इन कमांड बी एस राजू समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी कुलगाम स्थित उमर फयाज के घर पर पहुंचे हैं। इस दौरान जीओसी ने शहीद के परिवार से मुलाकात करते हुए फयाज को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जीओसी ने कहा कि सेना फयाज के नाम पर अपने गुडविल स्कूल का नाम बदलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुलगाम में स्थित सेना के आर्मी गुडविल स्कूल का नाम अब लेफ्टिनेंट फयाज गुडविल स्कूल किया जाएगा।
We would be renaming a school here, 'Lt #UmmerFayaz Goodwill School': GOC Victor Force B S Raju pic.twitter.com/78ImPPU9Lx
— ANI (@ANI_news) May 13, 2017