फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली की सुरक्षा के लिए नदी-नालों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, अधिकारी लगातार कर रहे दौरा

Thu, 31 Jan 2019 02:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा सुरक्षा के लिहाज से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है। सांबा जिले के विजयपुर में एम्स मैदान में मोदी की तीन फरवरी को रैली है। वह एम्स का नींव पत्थर भी रखेंगे। सांबा जिला बॉर्डर का इलाका है। यहां के कई नाले पाकिस्तान से जुड़े हैं। बीते कुछ सालों में आतंकियों की घुसपैठ सांबा बॉर्डर के इन नालों से सबसे अधिक हुई है। ऐसे में इन सभी नालों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सांबा के नालों और बसंतर नदी के चप्पे चप्पे को खंगाला जा रहा है। बुधवार को भी नालों के आसपास के जंगल को खंगाला गया। मंगलवार को विजयपुर रैली स्थल के पास खून के निशान मिले थे। कुछ संदिग्धों को भी देखा गया। इसके बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन किया गया था। 

पुलिस के आला अधिकारी बॉर्डर का लगातार दौरा कर रहे हैं। बुधवार को जम्मू-सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता बॉर्डर पर पहुंचे। बीएसएफ से पुलिस लगातार संपर्क में है। दोनों के बीच बैठकों के दौर चल रहा है। बैठकों में तय किया गया है कि बॉर्डर पर किसी भी तरह की हलचल को तत्काल साझा किया जाएगा। बॉर्डर से शहर को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर पुलिस को तैनात किया गया है। वाहनों की गहन जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी गोलाबारी होने की आशंका
विजयपुर में रैली स्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूरी ही अंतरराष्ट्रीय सीमा है। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी किए जाने की आशंका है। इसे लेकर बीएसएफ को अलर्ट किया गया है। जवानों को कड़ी चौकसी रखने के लिए कहा गया है। सीमांत ग्रामीणों को भी पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट किया है। कहा है कि वह रात के समय घर से बाहर न निकलें। प्रशासन ने राहत केंद्र एक्टिव किए हैं ताकि अगर पाकिस्तान गोलाबारी कर भी दे तो लोगों को सुरक्षित इन केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें