फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर एमए स्टेडियम की सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस के चलते अब एमए स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेडियम के बाहर, ज्यूल चौक समेत कनाल रोड में पुलिस की विशेष गश्त रही। सुबह के वक्त पुलिस ने आनेजाने वालों पर पैनी नजर रख रही है। स्टेडियम के बाहर खाली जगहों को कंटीले तार लगा कर सील कर दिया है।
विज्ञापन

अन्य बाजारों में भी पुलिस की गश्त दिनभर रही। इसके अलावा नाकों में सख्ती बढ़ गई है। अधिकांश वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया। दस्तावेज की जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया है। शाम ढलते ही ड्रोन के माध्यम से शहर में होने रही हर गतिविधि पर नजर रखी गई। मंदिरों समेत अन्य जगहों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। घुसपैठ के सभी संभावित मार्गों पर पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं और जांच की जा रही है। रात के समय नाकों से गुजरने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। पहचान बताने पर आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में सख्ती बढ़ी
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सामान की चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें