फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने बरामद किया आईईडी, तलाशी अभियान तेज

Thu, 10 Sep 2020 10:13 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
बारामूला में सुरक्षाबल - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आईईडी बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त गश्ती दल ने जिले के डांगीवाचा इलाके के चटलोरा में एक बस स्टॉप के पास से रेत की बोरी से आईईडी बरामद किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आईईडी निश्चित तौर पर आतंकवादियों ने सड़क पर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे निष्क्रिय कर दिया और किसी भी तरह के नुकसान को होने से रोक दिया।
विज्ञापन


सुरक्षाबल ने सोमवार को भी उत्तरी कश्मीर के सोपोर-कुपवाड़ा मार्ग पर दुर्गमुल्ला इलाके में एक रेत की बोरी से आईईडी बरामद किया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें