फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर भूमि मामले में कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंचवक्त्र मंदिर की भूमि पर पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स के प्रस्ताव को साजिश करार देते हुए जांच की मांग अभी भी मुखर है। प्रदेश कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच, नगर निगम के मेयर का इस्तीफा, साजिशकर्ताओं की पहचान करने, मंदिर भूमि की भविष्य में किसी प्रकार की छेड़खानी न करने को सुनिश्चित बनाने, ऐसे किसी प्रोजेक्ट को पहले पब्लिक डोमेन में डालने आदि मांगों पर संघर्ष जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने संघर्ष में शामिल होने के लिए मंदिर के कार्यवाहक सुरेश शर्मा सेवानिवृत्त न्यायाधीश को पूर्ण समर्थन दिया। हालांकि बुधवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा मंदिर परिसर में बुलाई गई धन्यवाद बैठक से पार्टी पदाधिकारी दूर रहे।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से कार्यवाहक को लिखे एक पत्र में मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी मंदिर की भूमि पर शापिंग कांप्लेक्स की साजिश रचने वालों को बेनकाब करने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। उन्होंने कार्यवाहक की मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए उचित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा और उनके समर्थक संगठन इस मामले पर चुप्पी साधे रहे, लेकिन जनसमर्थन मिलने पर उन्हें मजबूरन सामने आना पड़ा है। सरकार को मंदिर की भूमि पर स्थिति स्पष्ट करनी। यदि ऐसे किसी विकास प्रोजेक्ट को सरकार लाना चाहती है तो उसके पहले पब्लिक डोमेन में डालने के साथ मंदिर हितधारकों को विश्वास में लिया जाए। पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें