सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
- फोटो : BASIT ZARGAR
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
इस तलाशी अभियान में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा हर घर की तलाशी ली गई।
बता दें कि सोमवार को शोपियां में ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को ढेर करने में कामयाबी हासिल की थी। मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान जैश आतंकियों के रूप में हुई थी। हालांकि इस दौरान एक अन्य आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था।
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया था हालांकि बाद में आतंकियों का कोई सुराग न लग पाने के कारण उसे स्थागित करना पड़ा था।
#FLASH Jammu & Kashmir: Security forces launch cordon and search operation in Bandipora's Hajin; More details awaited.— ANI (@ANI) December 21, 2017