बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना के 14 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने मुख्य शहर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। देर शाम तक आतंकियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे गुलशन-चौक को घेर लिया है। दरअसल, एजेंसियों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद अभियान चलाया गया था।