फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu:अखनूर में संदिग्ध दिखने पर सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, कोने-कोने की ली गई तलाशी

Sun, 24 May 2026 12:48 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अखनूर

सार

जम्मू जिले के अखनूर थाना क्षेत्र के गुड़ा ब्राह्मणा इलाके में शनिवार सुबह संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। यहां बल्ले दा बाग की रहने वाली नीना कुमारी ने तड़के अपने घर के पास 3-4 लोगों को देखा था।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबलों के जवान। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के अखनूर थाना क्षेत्र के गुड़ा ब्राह्मणा इलाके में शनिवार सुबह संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। यहां बल्ले दा बाग की रहने वाली नीना कुमारी ने तड़के अपने घर के पास 3-4 लोगों को देखा था। इनकी गतिविधियां सामान्य नहीं थीं। महिला के मुताबिक, इन सभी संदिग्धों के चेहरे ढके हुए थे। उसने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। परिवार ने बिना समय गंवाए तुरंत इसकी सूचना अखनूर पुलिस को दी।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए अखनूर पुलिस और सेना की 8 जैक राइफल्स के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षाबलों ने बल्ले दा बाग, करंगी और आसपास के गांवों को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान दोपहर करीब 2:30 बजे तक जारी रहा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे इलाके के कोने-कोने की गहन तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें