फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: श्रीनगर में मुठभेड़, दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका; सोपोर में एक दहशतगर्द ढेर

Sun, 10 Nov 2024 09:36 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, श्रीनगर जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, श्रीनगर जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है। श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है। माना जा रहा है कि दो-तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं, ऑपरेशन जारी है।

रामपुरा राजपोरा के जंगलों में शनिवार शाम को मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दहशतगर्द बांदीपोरा में दो दिन पहले मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का साथी है। जो मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था।

विज्ञापन


इससे पूर्व सुरक्षाबलों ने साहीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोपोर के बाद उत्तरी कश्मीर में यह चौथी मुठभेड़ है। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया तो इलाके में छुपे आतंकियों ने गश्ती दल पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर किये एक पोस्ट में लिखा, रामपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन


पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है लेकिन संभावना है कि ढेर किया आतंकवादी बांदीपोरा मुठभेड़ के दौरान भाग निकला एक पाकिस्तानी दहशतगर्द हो सकता है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त के भी प्रयास किया जा रहा है।


एक दिन पहले मारे थे दो आतंकी
सोपोर में ही सुरक्षाबलों ने वीरवार रात शुरू हुए ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया था। इनकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हुई है। इनके पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्रेनेड व एक पिस्तौल बरामद की गई थी।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में ज़बरवन जंगल क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ सुबह 9 बजे के आसपास उस क्षेत्र में शुरू हुई, जो दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इस क्षेत्र में तलाशी अभियान और घेराबंदी (कॉर्डन) ऑपरेशन शुरू किया था। फिलहाल, इस मुठभेड़ में किसी प्रकार के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
विज्ञापन

श्रीनगर शहर के ज़बरवन जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में  विशेष जानकारी मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने जॉइन्ट रूप से तलाशी ऑपरेशन शुरू किया है।अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा है और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।श्रीनगर शहर से प्राप्त दृश्यों में सुरक्षा जांच करते हुए जवान नजर आ रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें