जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के भटिंडी जम्मू स्थित आवास के बाहर एक कार चालक ने घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसे बैरिकेडिंग पर रोकने की कोशिश की। मगर युवक के कार न रोकने पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार सवाल युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
सूत्रों की माने तो गोली कार सवार युवक के सर में लगी। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो युवक को कई बार गाड़ी रोकने की चेतावनी दी गई। वार्निंग फायर करने के बावजूद गाड़ी न रोकने पर सुरक्षाबलों ने संदिग्ध युवक को गोली मार दी। गोली सर पर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।