फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल मार गिराए 232 आतंकी, 240 आतंकी अब भी सक्रिय

Sun, 09 Dec 2018 02:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मारे गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस वर्ष अब तक 230 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं में भी कमी आई है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने 25 जून से 14 सितंबर के बीच 51 और 15 सितंबर से 5 दिसंबर तक 85 आतंकियों को ढेर किया। इस वर्ष कुल 232 आतंकी मारे गए। कश्मीर घाटी में विदेशियों सहित 240 आतंकी सक्रिय हैं।

अधिकारी ने बताया कि 19 जून को राज्यपाल शासन लगने के बाद कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 25 जून से 14 सितंबर तक सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोग मारे गए, जबकि 216 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं में दो लोग की मौत हुई है, जबकि 170 लोग जख्मी हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें