कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रही जंग में हर दिन औसतन एक आतंकी ढेर किया जा रहा है। 43 दिन में सुरक्षाबलों ने 49 आतंकी ढेर कर दिए हैं। इनमें 20 जैश-ए-मोहम्मद, 15 लश्कर-ए-तैइबा के और बाकी हिजबुल मुजाहिदीन, अल बदर और अन्य आतंकी संगठनों के हैं।
मन्नान और मसूद का भतीजा मारा गया
43 दिनों में आतंकियों के खिलाफ चले आपरेशन में यूं तो कई आतंकी मारे गए हैं, लेकिन मारे गए आतंकियों में मन्नान वानी और मसूद अजहर के भतीजे उस्मान हैदर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मन्नान वानी अलीगढ़ विश्वविद्यालय का रिसर्च स्कालर था। 11 अक्तूबर को इसे मार गिराया गया। इसके बाद 30 अक्तूबर को सुरक्षाबलों ने जैश चीफ मसूद अजहर के स्नाइपर भतीजे उस्मान हैदर को मार गिराया।
कब कहां कितने आतंकी मारे गए
11 अक्तूबर, हंदबाड़ा, 2 आतंकी
17 अक्तूबर, श्रीनगर, 3 आतंकी
19 अक्तूबर, बारामूला, 2 आतंकी
21 अक्तूबर, कुलगाम, 3 आतंकी
24 अक्तूबर, नोगाम, दो आतंकी
25 अक्तूबर, बारामुला-अनंतनाग 6 आतंकी
26 अक्तूबर, सोपोर, 2 आतंकी
30 अक्तूबर, पुलवामा, 3 आतंकी
1 नवंबर, अनंतनाग-हंदबाड़ा 3 आतंकी
3 नवंबर, शौपियां, 1 आतंकी
6 नवंबर, शौपियां 2 आतंकी
9 नवंबर, त्राल, 1 आतंकी
10 नवंबर, पुलवामा, 2 आतंकी
11 नवंबर, कुपवाड़ा, 1 आतंकी
18 नवंबर, शौपियां, 2 आतंकी
20 नवंबर, शौपियां, 4 आतंकी
23 नवंबर, अनंतनाग, 6 आतंकी