बारामुला में तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिले में हथियार समेत तीन आतंकवादी मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उग्रवादियों की मदद करने का काम कर रहे थे।
बारामुला पुलिस को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े कुछ अज्ञात आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से बारामुला शहर में घूम रहे हैं। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने ओवैस अहमद वजा पुत्री मोहम्मद वजा निवासी गनी हमाम बारामुला, बासित फैयाज कालू पुत्र फैयाज अहमद कालू निवासी गनी हमाम, बारामुला और फहीम अहमद मीर पुत्र तारिक अहमद मीर निवासी मीर साहब ओल्ड टाउन बारामुला को गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
शोपियां में आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बीते सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला करते हुए एक गैर स्थानीय ड्राइवर को निशाना बनाया था। रिसोर्ट के कमरे में घुसकर आतंकियों ने ड्राइवर सह गाइड को गोली मार दी थी। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो विदेशी पर्यटकों को लेकर आया था।
घायल की शिनाख्त उत्तराखंड के देहरादून निवासी दिल रणजीत सिंह के रूप में हुई थी। वह पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक मुगल रोड पर पदपावन हरपोरा स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था। यह रिसोर्ट शोपियां शहर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है।