फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: चसाना के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 27 Dec 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जम्मू संभाग के रियासी जिले की तहसील चसाना के शेरगढ़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलाें ने आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सेना और पुलिस ने बुधवार को सूचना मिलने पर इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा कि इन हथियारों को काफी पहले आतंकवादियों ने छिपाया होगा। जानकारी के अनुसार सेना की 60 आरआर तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानाें की ओर से संयुक्त रूप से शेरगढ़ी के जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान विस्फोटक और हथियार बरामद हुए। गौरतलब है कि जिले से तीन वर्ष पहले पूरी तरह से आतंकवाद को खत्म दिया गया था। बुधवार को हथियार तथा विस्फोटक बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही कि आतंकवाद की जड़ें अभी भी कहीं पर हैं। इसकी रिपोर्ट चसाना पुलिस स्टेशन में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन हथियारों की हुई बरामदगी

सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद विस्फोटकों में 3.3 राइफल व एक मैग्जीन, 3.3 राइफल के 90 राउंड, एक एके-56, एके 56 के 81 राउंड, एके 56 की चार मैग्जीन, एक रेडियो सेट, एक रेडियो एंटीना, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैग्जीन, दो चाइनीज ग्रेनेड, दो हैंड ग्रेनेड, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, सात बैटरी, दो आरपीजी राउंड, एक आईएलएल राउंड, पीका राउंड 67, 23 विस्फोटक, 12 किलो आईईडी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें