फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : एनकाउंटर 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Sun, 05 Mar 2017 11:14 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई । जिसमें तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने मार गिराया है। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद शहीद हो गए। खबर ये भी है कि सेना के दो और CRPF का एक जवान भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। हालांकि घटना स्थल से आतंकी फरार हो गए थे। शहीद पुलिसकर्मी मंजूर अहमद को पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

Srinagar: Wreath laying ceremony of Constable Manzoor Ahmed who lost his life in an encounter with terrorists in Tral pic.twitter.com/DSrXJRSwXF— ANI (@ANI_news) March 5, 2017
विज्ञापन

#UPDATE Tral(J&K) encounter: A policeman Manzoor Ahmed has lost his life, encounter continues pic.twitter.com/ZDRbY00yqr — ANI (@ANI_news) March 5, 2017

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों के त्राल में कुछ आतंकियों के होने की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके को घेर लिया।

इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना और एसओजी के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।   J&K: Encounter underway between security forces and terrorists in Tral area of Pulwama district. pic.twitter.com/0EDog3fAnG — ANI (@ANI_news) March 4, 2017
विज्ञापन

मुठभेड़ स्थल के पास उपद्रवियों ने शुरू किया पथराव

Encounter - फोटो : FILE PHOTO
वहीं दूसरी ओर मुठभेड़ शुरू होते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।

आतंकी फरार न हो सकें इसके लिए इलाके में थ्री टीयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पहला और दूसरी घेर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का है जबकि तीसरा घेरा उपद्रवियों को रोकने के लिए सीआरपीएफ ने तैयार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें