फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से दरबार मूव में हाई अलर्ट पर रहेगा सुरक्षा महकमा, आईजी जम्मू ने की समीक्षा बैठक

Thu, 03 Oct 2019 11:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मुकेश सिंह, आईजी जम्मू - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन
दरबार मूव को लेकर पुलिस महकमे ने सुरक्षा बंदोबस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को आईजी जम्मू ने सुरक्षा को लेकर तमाम पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा करने के बाद दरबार मूव के दौरान हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत जारी की। पिछले एक साल से जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी को देखते हुए जम्मू शहर से लेकर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा घेरा कड़ा करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


इससे पहले अधिकारियों की ओर से आईजी को दरबार मूव के शेड्यूल की जानकारी दी गई। आईजी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रीनगर से जम्मू लाए जा रहे रिकॉर्ड पर भी लगातार नजर रखनी होगी। नेशनल हाइवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने आतंकी हमले खासकर पुलवामा जैसे हमले की आशंका को ध्यान में रखकर सुरक्षा घेरा मजबूत करने पर जोर दिया। अधिकारियों से आवश्यक सिक्योरिटी प्लान पर भी चर्चा की गई। बैठक में दरबार मूव के दौरान सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
  • जम्मू संभाग में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करना। खासकर जम्मू जिले में बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करनी होगी।
  • सचिवालय और राजभवन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती। 
  • शहर के सभी तीन वीवीआईपी रूट की सुरक्षा मजबूत करनी होगी। यहां से राज्यपाल की मूवमेंट होनी है। 
विज्ञापन

शहर के होटलों को खंगाले
आईजी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि दरबार मूव से पहले शहर के तमाम होटलों और लाज की चेकिंग करें। होटल मालिकों से कहें कि होटल में रुकने वाले हर एक व्यक्ति का पूरा रिकार्ड चेक करने के बाद ही उसे रुकने दें। 

फ्लोटिंग पापुलेशन का डाटा रखेंगे एसएचओ
शहर के सभी एसएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्राधिकार में फ्लोटिंग पापुलेशन का डाटा रखेंगे। फ्लोटिंग पापुलेशन में वे लोग आते हैं जो जम्मू के मूल निवासी नहीं हैं और काम या फिर किसी अन्य कारणों से कुछ समय के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें