फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एमएलए के घर से हथियार लूटने वाले एसपीओ का करीबी हिजबुल आंतकी पुलवामा में गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को वीरवार को गिरफ्तार किया। श्रीनगर में वाचि एमएलए के घर से हथियार लूटने वाले एसपीओ से आतंकी बने आदिल बशीर का वह करीबी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलवामा पुलिस द्वारा हिज्ब आतंकी मोहम्मद रफीक भट को वीरवार तड़के गिरफ्तार किया गया। उसे जिले के अछन गांव से उसके चाचा के घर से गिरफ्तार किया गया। आदिल ने श्रीनगर स्थित एमएलए वाचि एजाज अहमद मीर के घर से 7 राइफल लूटी थी और बाद में आतंकियों के साथ जुड़ गया था। 
विज्ञापन


हथियार लूटने की घटना के बाद आदिल की की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिनमें वह हिजबुल के कुछ टॉप कमांडरों के साथ देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें