फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: लंगर के लिए सिक्योरिटी जमा करने के प्रावधान पर विवाद

Wed, 22 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले लंगर लगाने को लेकर जमा होने वाली सिक्योरिटी का विवाद खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन ने शहर में लगने वाले लंगरों के लिए सिक्योरिटी जमा कराने का प्रावधान रख दिया है।
विज्ञापन


यही नहीं, लंगर लगाने के लिए तैयार होने वाला शेड भी लंगर लगाने वालों को अपने पैसों से तैयार करना होगा। प्रशासन के इस आदेश को लेकर हिंदू संगठनों में रोष पैदा हो गया है। वीरवार को प्रशासन हिंदू संगठनों और लंगर समितियों से बात करेगा। 

एडीसी अरुण कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि यह सिक्योरिटी वापस कर दी जाएगी। लंगर लगाने के लिए 20 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराने होंगे। लंगर खत्म होने के बाद यह सिक्योरिटी वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के 25 शर्तों का प्रावधान है। इनमें से एक यह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी भी करेगा वसूली

अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
दरअसल, कई लोग लंगर लगाने की अनुमति 40 दिन की लेते हैं और कुछ ही दिन के बाद लंगर खत्म कर देते हैं। शायद प्रशासन इस वजह से भी सिक्योरिटी के प्रावधान को लेकर आया है। इससे कम से कम लंगर लगाने की जितने दिन की अनुमति होगी, उतने दिन लंगर लगेगा। 

हर बार लंगर लगाने के लिए शेड पीडब्ल्यूडी बनाकर देता है, लेकिन इस बार शेड तभी बनेगा, जब तक लंगर वाले इस पर खर्च होने वाला पैसा देंगे। शहर के भगवती नगर, कोल कंडोली आदि में लंगर लगाए जाने हैं। 

प्रशासन का आदेश बर्दाश्त नहीं
शिव सेना के राज्य उप प्रधान अर्जुन शर्मा का कहना है कि प्रशासन का यह आदेश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार हज यात्रा के लिए तो सब्सिडी दे देती है, लेकिन अमरनाथ यात्रा पर हर साल एक नया शुल्क लगा दिया जाता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू के लोगों ने उन्हें सत्ता में यह सब देखने के लिए नहीं भेजा। यदि यह आदेश वापस नहीं हुआ तो जम्मू में जगह-जगह भाजपा मंत्रियों और विधायकों का घेराव किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें