फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में आतंकवादियों का ठिकाना ध्वस्त

Sun, 20 Dec 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन के कुमेत क्षेत्र के जंगल से सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया। माना जा रहा है कि आतंकी चिनाब घाटी में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर डेल्टा फोर्स तथा जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से शुक्रवार को शुरू किए गए तलाशी अभियान के तहत शनिवार को आतंकी ठिकाना खोज निकालने में सफलता मिली।

ठिकाने से एक एके-47 रायफल व तीन मैगजीन, दो चाइनीज पिस्टल व चार मैगजीन, एके 47 के 169 राउंड, 7.62 स्नाइपर के 53 राउंड, एक आईईडी, फ्यूज वायर, एक रेडियो सेट, दो कंबल, एक ड्रेस तथा खाने के बर्तन बरामद किए गए।
विज्ञापन


डेल्टा फोर्स के जीओसी ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का ठिकाना ध्वस्त किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें