फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: साइबर आतंकवाद और अन्य अपराध से निपटेंगे सुरक्षा विश्लेषक, सरकार बनाएगी विश्लेषकों का पूल

Mon, 05 Dec 2022 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार साइबर सुरक्षा विश्लेषक पार्ट टाइम सुरक्षा विशेषज्ञों के तौर पर काम करेंगे। साइबर आतंकवाद, साइबर हमलों और सुरक्षा में अन्य कमियों को दूर करने के लिए सरकार को समय समय पर सलाह देंगे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर साइबर सुरक्षा नीति घोषित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार साइबर आतंकवाद और इंटरनेट से संबंधित अन्य अपराध से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा विश्लेषकों का पूल तैयार करने की योजना बना रही  है। इसके अलावा कंप्यूटर एनर्जी रिस्पांस टीम का गठन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार साइबर सुरक्षा विश्लेषक पार्ट टाइम सुरक्षा विशेषज्ञों के तौर पर काम करेंगे और साइबर आतंकवाद, साइबर हमलों और सुरक्षा में अन्य कमियों को दूर करने के लिए सरकार को समय समय पर सलाह देंगे।

जम्मू कश्मीर की साइबर सुरक्षा नीति दस्तावेज में वर्तमान में इंटरनेट सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए सूचना सुरक्षा प्रबंधन सिस्टम भी बनेगा ताकि संवेदनशील डाटा को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रशासन साइबर बीमा के क्षेत्र में भी कार्य करने की योजना बना रहा है। उल्लेखनीय है कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में हुए ई गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में जम्मू कश्मीर की साइबर सुरक्षा नीति दस्तावेज को जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें