फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा रोकने के लिए पाक कर रहा है ये हरकत

Mon, 06 Jul 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए पाक सेना की ओर से हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वह गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने की फिराक में है।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई का पाक सेना पर घुसपैठ को लेकर पूरा दबाव है, जिसके चलते पाक सेना की ओर से घुसपैठ करवाने की हरसंभव कोशिश जारी है।

अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों की गोलाबारी के बाद सांबा सेक्टर की सीमा पर भी सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार सांबा का बबर नाला पहले से ही घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। इस पर सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एक बार फिर से बबर नाले पर घुसपैठियों की नजर है। चौबीस घंटे पुलिस और सेना के जवान निगाह रखे हुए हैं, ताकि कोई भी घुसपैठिया बच कर निकलने में सफल नहीं हो सके। उधर पाक गोलीबारी से सीमावर्ती किसान असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें