फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को लूटने में लगा हर कोई

Mon, 06 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान कारोबार करने वालों की जहां चांदी हो गई है, वहीं आटो चालकों की ओर से मीटर डाउन करके मनमाने रेट वसूल किए जा रहे हैं। हालांकि आरटीओ की ओर से आटो चालकों को श्री अमरनाथ यात्रियों से आटो वालों को वाजिब दाम लेने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन आटो चालक आरटीओ के निर्देश को ठेंगे पर रखे हुए हैं। शहर में दो हजार से ज्यादा आटो हैं, अधिकतर आटो चालकों की ओर से आटो के मीटर को डाउन रखा जाता है, जिस पर कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ का दावा है कि उनकी ओर से बीच-बीच में कुछ जगह पर नाके लगाकर डाउन मीटर वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन मौजूदा समय में रेलवे स्टेशन से यात्री निवास भगवती नगर और बस स्टैंड से यात्री निवास जाने के लिए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूं तो मेटाडोर पहले से चल रही हैं, लेकिन श्री अमरनाथ यात्रियों की तादाद के आगे पर्याप्त नहीं हैं। मजबूरन उन्हें आटो करने पड़ रहे हैं।

आटो चालक मनमाने रेट वसूल रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वाले मुसाफिरों को पंजीकरण करवाने के लिए भगवती नगर और जम्मू हाट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसका आटो चालक पूरा फायदा उठा रहे हैं। बाहर से आने वाले अधिकतर यात्रियों को रूट की ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्हें आटो का कितना किराया होना चाहिए, इस बारे में वे अंजान हैं।
विज्ञापन


आटो चालक लोगों को रेट के मामले में भी गुमराह कर रहे हैं। आरटीओ अश्विनी खजूरिया के मुताबिक उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी इस संबंध में अपने स्तर पर जांच करवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें