परगवाल। रविवार देर रात को जम्मू एयरपोर्ट में धमाके और अगले दो दिन कालूचक और कुंजवानी मिलिट्री स्टेशन पर ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। इसके मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी को देखते हुए भारत-पाक सीमा के साथ सटे क्षेत्र परगवाल में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में हर आने जाने वाले लोगों की नाके लगाकर जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश शर्मा के अनुसार उन्होंने सीमा पर बसे गांवों में सूचना दे दी है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के आसपास पर नजर बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कोई संदिग्ध वस्तु देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं उन्हें लोगों से भी पुलिस के तालमेल बनाए रखने के लिए कहा वहीं दूसरी तरफ सीमा सुरक्षा बल ने भी सरहद पर चौकसी बढ़ा दी है। संवाद