विजयपुर। दसवीं कक्षा का नतीजा घोषित होने के बाद बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। बीबीएन हाईस्कूल गुढ़ा मोड़ की छात्रा नीलम शर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना में भी हमने पूरी लगन के साथ पढ़ाई की, जिसका नतीजा अच्छा निकला और बहुत खुशी महसूस हो रही है। नीलम शर्मा ने बताया कि मेरा सपना डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना है। उन्होंने इसका श्रेय परिवार और स्कूल के स्टाफ को दिया है।
दूसरी तरफ इसी स्कूल की छात्रा कशिश शर्मा ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट सुनने के बाद वह बहुत खुश हो रही हैं। क्योंकि कोरोना में परिवार और स्कूल के स्टाफ ने समय-समय पर जागरूक किया। यही कारण है कि आज इतने अच्छे अंक प्राप्त किए। छात्रा तमन्ना देवी ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं। तमन्ना ने बताया कि कोरोना के दौरान पढ़ने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी हौसला बुलंद रखा और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। मंगलवार को परिणाम घोषित होने के बाद जब पता चला कि 491 नंबर मिले हैं तो दिल बहुत खुश हुआ। मेरा सपना टीचर बनकर लोगों की सेवा करना है।