फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की रहस्यमय लाइट सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सीमा में जगने वाली रहस्यमय लाइट सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। इस लाइट को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। कानाचक्क सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार जगने वाली इस लाइट की चमक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कानाचक्क सेक्टर में ओल्ड कानाचक्क और गोलपत्तन सीमा चौकियों के बीच पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र के अंदर जमीन से पचास से सौ मीटर ऊपर पिछले कुछ दिनों से रोजाना रात को एक लाइट चमकती है। कुछ देर बाद यह धीरे-धीरे कम होती जाती है।

इस लाइट के जगने और कम होने का राज जानने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जानकारियां हासिल करने के लिए अपने लोगों को काम पर लगा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां इस लाइट की हाई डेफिनेशन कैमरों से वीडियोग्राफी करवाने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आतं‌क‌ियों के ल‌िए कोई संकेत तो नहीं ?

सूत्रों की मानें तो आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। आतंकियों को ट्रैक पर रखने के लिए इस लाइट को संकेत के तौर पर उपयोग किया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तानी सीमा के अंदर आतंकियों की हरकतों को देखा गया है। वह रेंजरों के साथ बंकरों में देखे गए हैं। पाकिस्तान इन आतंकियों को किसी भी हाल में भारत में प्रवेश करवाकर तबाही करवाने पर आमादा है।

भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी उनके लिए बाधा बनी हुई है, जिसके चलते आतंकियों की घुस पैठ नहीं हो पा रही है। कुछ लोगों का कहना था कि सीमा पर एकदम से बनी शांति भी किसी बड़ी घुस पैठ की तैयारी का संकेत दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें