फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर तारबंदी के पास हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तलाशी अभियान जारी

Sat, 15 May 2021 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हथियार मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के सीमावर्ती गांव रिगाल की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास से गत दिवस हथियार बरामद होने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पहले यह तस्करों का मार्ग हुआ करता था। बाद में घुसपैठियों का इस मार्ग पर आना जाना शुरू हो गया। इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से निकाली गई सुरंग भी मिली थी। जो भारतीय सीमा के 160 मीटर अंदर थी।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि सुरंग से घुसपैठ भी हुई थी। वहीं गत दिनों पाकिस्तानी रेंजरों ने एक घुसपैठिए को इसी क्षेत्र से भारतीय सीमा में भेजने की साजिश रची थी, जिसे सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।

उधर, सूत्रों का कहना है कि जिस स्थान से हथियारों का पैकेट मिला था, उससे सौ मीटर की दूरी पर बीएसएफ का नाका है। जहां बीएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। खुफिया एजेंसी के अनुसार क्षेत्र में जरूर कोई ओजीडब्ल्यू है, जिसके इशारे पर हथियारों को तारबंदी के निकट फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें