फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में एजेंसियां: जम्मू में पुलिस और अर्धसैनिक बलों का सर्च ऑपरेशन, तलाशी जारी

Fri, 26 Jun 2026 03:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, उससे पहले पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने कई इलाकों में संयुक्त गश्त, एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अरनिया बॉर्डर बेल्ट में रथाना से सलेहर, चक जगतू और आसपास के क्षेत्रों में लंबी दूरी की संयुक्त गश्त की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इसके अलावा आरएस पुरा, बिश्नाह, अरनिया और मीरां साहिब क्षेत्रों में भी एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। संवेदनशील स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड और सीमावर्ती गांवों में कड़ी निगरानी, वाहन जांच और संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए सघन चेकिंग की गई।

इसी तरह कताल बटाल, तहड़ा और रेलवे स्टेशन बाजाल्ता क्षेत्र में सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। यह अभियान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करना, खुफिया जानकारी जुटाना और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें