फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए रैली को सफल बनाना सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही लश्कर का कुख्यात आतंकी अबू कासिम मारा गया है।
विज्ञापन


इसे लेकर आतंकी संगठन काफी बौखलाए हुए हैं और रैली में खलल डालने को हर संभव कोशिश करेंगे। इसे देखते हुए श्रीनगर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा को पुख्ता कर दिया है।

गृह विभाग ने भी खुफिया तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है, ताकि प्रकार का खलल न पड़े। पिछले कई दिनों से लगातार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को भी पुलिस और प्रशासन के बीच पीएम दौरे को लेकर विचार विमर्श हुआ। इसमें सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा हुई। श्रीनगर के एसएसपी अमित कुमार का कहना है कि पीएम दौरे को लेकर सुरक्षा के थ्री टायर बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन

जम्मू में भी सुरक्षा मजबूत

रैली स्थल के आसपास और मैदान में भी सुरक्षा बल पूरी नजर रखे हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जम्मू में भी सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है।

खासतौर पर सीमांत गांव में नाकों पर अतिरिक्त तैनाती की गई है। लश्कर के खूंखार आतंकी अबू कासिम की मौत के बाद आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं।

खुफिया एजेंसियों के पास सूचना है कि अबू कासिम की मौत का बदला लेने के लिए लश्कर बड़ी साजिश की कोशिश में है। एलओसी पर बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो सकती है।

इन आशंकाओं को पीएम दौरे से जोड़ते हुए भी सुरक्षा कड़ी की गई है। केंद्र से सुरक्षा के स्पेशल अधिकारियों की एक टीम घाटी में पहुंच चुकी है। जो सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि मोदी की रैली की सुरक्षा के लिए करीब एक हजार सुरक्षा कर्मियों की नजर रहेगी। रैली स्थल के चारों और सुरक्षा पुख्ता होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें