फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नए जम्मू कश्मीर में चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

विज्ञापन
रेलवे स्टेसन के बहार एेसएेसबी के जवान तैनात
विज्ञापन
जम्मू। आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन जाएंगे। इसे लेकर कानून व्यवस्था को लेकर शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने अपने-अपने स्तर पर संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। किसी तरह के बवाल से निपटने के लिए जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस के तमाम अधिकारियों को अपने-अपने स्टेशन पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जम्मू रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट समेत तमाम प्रमुख स्थानों और चौक चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हालांकि पहले से ही शहर के संवेदनशील इलाकों में कंटीली तार लगा रखी है। जरूरत पड़ने पर रास्तों को बंद करने का इंतजाम पुलिस की तरफ से पहले ही किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों को लगातार आपस में संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। एसएचओ और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाकों की पल-पल की जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगे। शहर में सचिवालय और मंदिरों की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। सैन्य प्रतिष्ठान और अन्य सुरक्षा ठिकानों पर चौकसी बढ़ाई गई है। बार्डर और एलओसी पर सेना और बीएसएफ दोनों ही अलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें