फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सीमा पर शांति बनाए रखने पर पाक से बनी सहमति, शाम होते-होते सीजफायर उल्लंघन में एक जवान शहीद

Tue, 13 Nov 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ की पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ सेक्टर स्तरीय फ्लैग मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा स्थित अंतररष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के आग्रह पर जीरो लाइन पर बीएसएफ की पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ सेक्टर स्तरीय फ्लैग मीटिंग हुई। वहीं पूंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर (मेंढर) में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर दो जवानों को निशाना बनाया। इसमें एक जवान शहीद हो गया, वहीं दूसरें जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को एक घंटे तक चली मीटिंग में सीमा पर शांति बनाए रखने सहित जारी संघर्ष विराम के तहत हर मसले को बातचीत से हल करने पर सहमति बनी। इसके अलावा दोनों ओर धान व सरकंडे की कटाई और निर्माण कार्य करने के लिए बातचीत करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुचेतगढ़ स्थित जीरो लाइन पर सोमवार को 11 बजे फ्लैग मीटिंग शुरू हुई। इसमें बीएसएफ फ्रंटियर हेडर्क्वाटर जम्मू से पीएस धीमान व पाकिस्तान रेंजर्स सियालकोट सेक्टर के ब्रिगेडियर अमजद हुसैन सहित कुल 15 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उधर पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर (मेंढर) में गोले दागे गए। इस दौरान स्नाइपर हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तानी स्नाइपर हमले में अब तक तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक पोर्टर की मौत हुई है।

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन तथा स्नाइपर हमले से एलओसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी स्नाइपर शाट से केरल के लांस नायक एंटोनी सेबस्टियन केएम शहीद हो गए। इसके साथ ही हवलदार मरी मुथू डी गभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से स्नाइपर हमले तेज होने के बाद नियंत्रण रेखा पर चौकसी और अधिक बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी सेना इन दिनों नियंत्रण रेखा पर राजोरी से लेकर पुंछ तक स्नाइपर हमलों एवं गोलाबारी की घटनाओं को इसलिए अंजाम दे रही है, ताकि वह आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवा सके। ज्ञात हो कि पिछले आठ साल में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस साल सबसे अधिक हुई हैं। पहले सात महीने में 1435 घटनाएं सीजफायर उल्लंघन की हुईं। इसमें 52 की मौत तथा 232 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें