फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। सीमा सहित सड़कों पर आवाजाही करने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और एसडीएम गोपाल सिंह द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। वहीं क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसमें सेना सहित सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। परगवाल, छंब, केरी सेक्टरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मुख्य सड़कों में पुलिस द्वारा नाके लगा करके आवाजाही करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। किसी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में चौकसी बढ़ दी है।
एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ सेना और सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। सीमा क्षेत्रों पर विशेष रूप से संदिग्ध लोगों पर नजर और नाके लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर शांति के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें