फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम मुठभेड़ में दूसरा आतंकी हुआ फरार

Tue, 08 Mar 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दूसरा आतंकी फरार।
  • इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हिज्ब के एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार देर शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दूसरा आतंकी फरार हो गया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हिज्ब के एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। 
विज्ञापन


इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हो गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एक आतंकी के मारे जाने के बाद इलाके में कुछ देर तक फायरिंग बंद रही। 

रात होने के चलते मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर घेरे को और मजबूत बनाया गया ताकि आतंकी फरार न हो सकें। जब फायरिंग नहीं हुई तो तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान एक ही शव बरामद हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव का फायदा उठाते हुए दूसरा आतंकी घटनास्थल से फरार

- फोटो : PTI
माना जा रहा है कि स्थानीय नागरिकों के विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा बलों पर पथराव का फायदा उठाते हुए दूसरा आतंकी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा। ज्ञात हो कि कुलगाम जिले के बुचरू गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे सुरक्षा बलों ने सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी की। 

उन्हें एक मकान में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इलाके की घेराबंदी के बाद घेरा कड़ा होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी मारा गया।

मारे गए हिज्ब आतंकी की शिनाख्त दाउद अहमद शेख निवासी ऋषिपोरा कुलगाम के रूप में हुई है, जो हिज्ब के मोस्ट वांटेड कमांडर बुरहान वानी के ग्रुप का था। 16 जुलाई 2014 को हुई टेरीटोरियल आर्मी (टीए) के एक लांस नायक की हत्या में भी दाउद शामिल रहा है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-56 के अलावा अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें