फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय की दूसरी कट आफ मेरिट सूची 26 को, दाखिला प्रक्रिया शुरू

Fri, 21 Jul 2017 11:05 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त पीजी विभागों, आफ साइट कैंपस और निजी कालेजों में पीजी और यूजी में दाखिले के लिए कट आफ लिट शुक्रवार को जारी कर दी गई। वहीं, दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा में दाखिला लेने को हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। वहीं, दूसरी कट आफ लिस्ट 26 जुलाई को जारी की जाएगी। एक-एक सीट के लिए कांटे की टक्कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कट आफ लिस्ट जारी होने के बाद जेयू के चालीस विभागों में 49 पीजी कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके अलावा जेयू में जनरल वर्ग में यूजी में होटल मैनेजमेंट, भद्रवाह कैंपस में बीकाम आनर्स, जेयू में एलएलबी पांच वर्ष और निजी कालेजों में भी दाखिले शुरू हो गए। यूजी और पीजी की करीब तीन हजार सीटों के लिए चार हजार से अधिक आवेदन दाखिले के लिए पहुंचे थे। 
विवि से अधिकारी डा. देशबंधु ने बताया कि  दूसरी कट आफ लिस्ट 26 जुलाई को की जाएगी। पहली कट आफ लिस्ट जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सूची को पहले 18 जुलाई को जारी किया जाना था लेकिन विद्यार्थियों का आनलाइन पूरा रिकार्ड लोड न होने से जारी देरी से जारी हुई। इसमें पीजी और यूजी के लिए करीब 2300 सीटें उपलब्ध हैं। अन्य सात सौ सीटें आफ साइट कैंपसों और निजी कालेजों में उपलब्ध हैं। कट आफ लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। अब हजार छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें